फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मशीनों के अभाव में लटका नौनिहालों के आधार कार्ड बनाने का काम

मशीनों के अभाव में लटका नौनिहालों के आधार कार्ड बनाने का काम

Sun, 17 Mar 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
मशीनों के अभाव में लटका नौनिहालों के आधार कार्ड बनाने का काम
मऊ। स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ रहे बच्चों के आधार कार्ड बनाने का काम निदेशालय की उदासीनता के चलते अधर में लटक गया है। पांच साल तक के 105476 नौनिहालों के आधार कार्ड बनाए जाने हैं। इसके लिए नवंबर 2018 में 20 कर्मचारियों को यूआईडीआई के मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण दिया था लेकिन अभी तक निदेशालय ने विभाग को आधार कार्ड बनाने वाली मशीनें ही नहीं उपलब्ध कराईं।
विज्ञापन

जिले के 2587 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पांच महीने से लेकर छह साल तक के 229120 बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें 105476 बच्चों के आधार कार्ड नहीं हैं। वहीं, परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र न्यूनतम छह वर्ष निर्धारित है लेकिन स्कूलों के शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आयु के मानक दरकिनार कर एडमीशन ले लेते हैं। एक ही बच्चे के नाम दोनों जगह लिखकर फर्जीवाड़ा किया जाता है। फर्जीवाड़ा पर शिकंजा कसने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में दाखिला लेने वाले नौनिहालों के आधार कार्ड बनाए जाने हैं। इसके लिए 20 कर्मचारियों को आधार कार्ड बनाने का प्रशिक्षण नवंबर में दिया गया था। प्रशिक्षण के बाद निदेशालय से ब्लाक स्तर पर आधार कार्ड मशीनें उपलब्ध कराई जानी थीं लेकिन अभी तक मशीनें नहीं आईं। इसके चलते आधार कार्ड बनाने का काम शुरू नहीं हो सका। इस बाबत जिला कार्यक्रम अधिकारी केएम पांडेय का कहना है कि निदेशालय से मशीनें आते ही बच्चों के आधार कार्ड बनाने का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed