फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ठंड का कहर जारी, सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जल रहे अलाव

ठंड का कहर जारी, सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जल रहे अलाव

Thu, 03 Jan 2019 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
ठंड का कहर जारी, सार्वजनिक  स्थलों पर नहीं जल रहे अलाव
मऊ। ठंड का कहर जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। गुुरुवार की सुबह सात बजे तक धुंध छाए रहने से लोग देर तक घर में ही दुबके रहे। ठंड से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी ग्रामीण इलाकों में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की जहमत नहीं उठाई जा सकी है।
विज्ञापन

शासन की तरफ से आम लोगों को ठंड से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थलों अलाव जलवाने तथा गरीबों को कंबल वितरित करने का फरमान जारी किया गया है। तहसीलों को बजट भी जारी कर दिया है। लेकिन ठंड के प्रकोप के बाद भी अलाव जलवाया जा रहा है और न ही कंबल वितरण किया जा रहा है। कहीं-कहीं कुछ लोगों को कंबल देकर इतिश्री कर दी जा रही है। गुरुवार को सुबह सात बजे तक धुंध छाया रहा। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेंटीग्रेट रहा। हल्की धूप निकली।
विज्ञापन

अपराह्न लगभग तीन बजे के बाद धूप भी गायब हो गई। शाम होते ही गलन बढ़ने से लोग बेहाल रहे। पटरी दुकानदार शाम होते ही अपना सामान समेटते देखे गए। ठंड के बाद भी ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है। बढुुआगोदाम संवाददाता के अनुसार ठंड का कहर जारी रहने के बाद भी क्षेत्र के बढुआगोदाम, डुमरांव, बहरीपुर सहित विभिन्न इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड से बालिका की मौत
चिरैयाकोट। चिरैयाकोट नगर के जमीन बुढ़ान वार्ड निवासी शमसुद्दीन नाऊ की आठ वर्षीय पुत्री गुस्तफाम की बुधवार की रात अचानक सीने मे दर्द हुई। परिवारजन निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed