{"_id":"5be728c7bdec22694c343d3d","slug":"91541875911-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम पर लगी रही लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम पर लगी रही लंबी कतारें
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। जिले में पांच दिन तक बैंकों के अवकाश के चलते रकम के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ एटीएम पर उमड़ रही है। इसके चलते नगर के सभी एटीएम पर लंबी कतारें लग रही हैं। घंटों इंतजार के बाद बैंक ग्राहकों को रुपये मिल सके। 7 नवंबर से बैंक के पांच दिन के अवकाश के चलते उपभोक्ताओं की आखिरी उम्मीद एटीएम है। लेकिन जिले के अधिकांश एटीएम पर राशि खत्म हो चुकी है। नगर के आजमगढ़ तिराहा स्थित एसबीआई, स्टेशन परिसर में लगे एसबीआई, भीटी स्थित एसबीआई एटीएम सहित सभी एटीएमों पर ग्राहकों की भीड़ सुबह से उमड़ गई। चैनल खुलते ही पहले रूपया निकालने की चाह में कई एटीएम पर आपाधापी मची रही। सुरक्षागार्डों ने ग्राहकों को कतार में खड़ा कराया। कई जगहों पर सर्वर की प्रॉबलम से ग्राहक हलकान रहे।