{"_id":"5b9ff018867a557ec31fb02d","slug":"91537208344-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ति निरीक्षक पर लगाया वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ति निरीक्षक पर लगाया वसूली का आरोप
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के बड़राव ब्लॉक के कई प्रधानों ने जिला पूर्ति अधिकारी को छ: सूत्री ज्ञापन सौंपकर पूर्ति निरीक्षक बड़राव द्वारा राशन कार्ड के अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए गैर जनपद स्थानांतरित करने की मांग किया है। जिस पर जिला पूर्ति अधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जिला पूर्ति अधिकारी को ग्राम प्रधानों द्वारा सौंपे गये ज्ञापन के अनुसार पूर्ति निरीक्षकद्वारा कार्ड धारकों की यूनिट काटकर पुन: जोड़ने के नाम पर प्रति यूनिट पचास रुपये यानी एक कार्ड पर पांच सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक लेने के बाद भी जोड़ा नहीं जा रहा है। राशन कार्ड की फीडिंग के नाम पर प्रति दुकानदार से दस हजार रुपये से लेकर पंद्रह हजार रुपये वसूलने की धमकी दे रहे हैं। अन्त्योदय कार्ड को सुधारने के नाम पर तीन सौ रुपये प्रति कार्ड ले रहे हैं। जिस ग्राम सभा से पैसा नहीं दिया जा रहा है, उस गांव की यूनिट ही काट दी जा रही है। प्रति दुकानदार से गेहूं, चावल पर सौ रूपये प्रति कुंतल एवं मिट्टी के तेल पर प्रति ड्रम वसूला जा रहा है।
ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान हरधौली फूलवा, ग्राम प्रधान उसुरी खुर्द अवधेश यादव, ग्राम प्रधान सोहण सरिता, ग्राम प्रधान रेयाव, छाया मिश्रा, ग्राम प्रधान कैलवर सीमा देवी, ग्राम प्रधान मूंजडाड परमंती, बसारथपुर आशा, सरवन, राम अवतार, मृगेन्द्र कुमार, उदयभान, सुरेन्द्र कुमार यादव, धीरेंद्र कुमार यादव, कैलाश चौहान, सुभावती, सुरेशचंद आदि प्रधान शामिल रहे।