{"_id":"5a2d79e74f1c1ba12d8b7c52","slug":"91512929767-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा को झांसा देकर ले भागा 20 हजार के गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा को झांसा देकर ले भागा 20 हजार के गहने
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर बाजार में ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया। यहां बाइक पर बैठाकर सराफा की दुुकान पर आए युवक ने महिला को दुकान पर बैठा दिया, साथ ही बीस हजार रुपये मूल्य का आभूषण लेकर उसे घर पर दिखाने के नाम पर निकला तो वापस नहीं लौटा। बंधक बनी महिला को दूसरे दिन उसके परिवार के लोग आभूषण की कीमत चुकाकर घर ले गए। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चरचा कर रहें थे।
वलीदपुर नगर पंचायत में मौजूद सराफा की दुकान पर शनिवार को एक महिला युवक के साथ उसकी बाइक पर सवार होकर पहुंची। इस दौरान युवक आभूषण देखा और 20 हजार रुपये मूल्य के एक आभूषण उठाया, और दुकानदार से बोला उसे परिवार में दिखाकर आता हूं। इस दौरान युवक अपने साथ आई महिला को गारंटी के रुप में दुकान पर छोड़ दिया। दोपहर से शाम हो गई लेकिन युवक वापस नहीं लौटा। जब अंधेरा होने लगा तब दुकानदार महिला से युवक के बारे में पुुछने लगा। इस दौरान महिला अज्ञान बन गई। दुकानदार 100 डायल कर पुलिस बुलाया। पूरी घटना से अवगत होने के बाद पुलिस महिला को लेकर कोतवाली चली गई। इस दौरान पुलिस के सामने महिला ने बताया कि उसे युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। महिला ने अपने घर का पता और परिवार के सदस्यों का नाम बताई, इस पर पुलिस ने उसके घरवालों को संपर्क कर बुलाया। रविवार को महिला के परिवार के लोग रुपया लेकर कोतवाली पहुंचे। इस दौरान सराफा कारोबारी को रुपया देने के बाद परिवार के सदस्य महिला को अपने साथ ले घर ले गए। इस मामले में सराफा कारोबारी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। इसलिए पुलिस ने कोई कार्रवाई न करके महिला को उसके परिवार वालों के साथ घर जाने दिया। महिला आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताई गई। वह घर वालों की गैर जानकारी में किसी अजनबी के साथ सराफा की दुकान पर आई थी। इस बाबत सीओ अनिल कुुमार ने ऐसी किसी घटना का जानकारी से इनकार किया।लेकिन क्षेत्र में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा की जा रही है।