{"_id":"5a17025a4f1c1bf4688bd136","slug":"91511457370-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में युवक घायल
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी(मऊ)। कोतवाली क्षेत्र में दो स्थानों पर बुधवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हुए, वहीं एक कार क्षतिग्रस्त हुई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि कार क्षतिग्रस्त होने की घटना में पुलिस ने ट्रक को मय चालक के हिरासत में लिया।
घोसी नगर के बड़ागांव राजभर बस्ती में बुधवार को शादी थी। निमंत्रण करने के लिए मधुबन थाना के कुसहा गांव निवासी तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर आए थे। देर रात को वापस होने के दौरान एक अनियंत्रित वाहन उनकी बाइक में धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में घायल हुए युवकों को उपचार के लिए सीएचसी घोसी में भर्ती कराया गया। घायल युवकों में प्रमोद, जशवंत, पवन मधुबन थाने के कुसहा गांव के निवासी हैं। तीनों घोसी नगर के बड़ागांव स्थित राजभर बस्ती निवासी भरत के यहां शादी समारोह में भाग लेने आ रहे थे। जब वे बड़ागांव भरटोला के पास पहुंचे तभी मारुति कार से टक्कर हो गई। दूसरी घटना में नगर के बड़ागांव मोड़ के पास गुरुवार की देर शाम साढ़े आठ बजे अनियंत्रित ट्रक ने रम्मन निषाद के घर पर टक्कर मार दिया। संयोग से मौके पर कोई नहीं था। इसके चलते घटना में कोई घायल नहीं हुआ। ट्रक को पीछाकर कार स्वामी ने पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।