{"_id":"59a1c71e4f1c1bce318b4810","slug":"91503774494-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवक ने पंखे से लटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत युवक ने पंखे से लटकर दी जान
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला क़स्बा निवासी अजय कुमार (35) पुत्र नंदलाल साहू ने शुक्रवार की रात पंखे से झूलकर जान दे दी। परिजनों ने रोशनदान के सहारे कमरे में पहुंच कर देखा तो उसकी लाश पंखे से लटकती मिली। अजय नशे का आदती बताया जाता है। परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला क़स्बा निवासी अजय कुमार (35) पुत्र नन्दलाल साहू ने शुक्रवार की रात नशे में देर रात घर पर आया। उसने अपनी पत्नी निशा को आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। पत्नी निशा ने दरवाजा खोला तो अजय कमरे में घुसकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया । लगभग एक घंटे बाद पुन: भोजन कराने के लिए पत्नी दरवाजा खुलवाने लगी तो दरवाजा नहीं खुला और न ही किसी तरह की कमरे के अंदर से प्रतिक्रिया मिली। हार मानकर निशा ने अजय के छोटे भाई विजय को बुलाकर दरवाजा खुलवाने को कही। काफी प्रयास के बावजूद कोई हरकत नहीं हुई तो रोशनदान से कमरे के अंदर झांक कर परिजनों ने देखा तो सभी के होश उड़ गए। अंदर पंखे के सहारे गले में फंदा लगाकर उसे झूलते हुए पाया। इसके उपरांत परिजनों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाकर जानकारी दी। पुलिस शव को फंदे से हटाकर बाहर किया। मृतक की पत्नी निशा व परिजनों की सहमति से शव का पंचनामा बनाकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक क़ो दो बच्चे पुत्र राम (12) और पुत्री जानकी(10) है। सभी का रोते-रोते बुरा हाल है।