{"_id":"596cfa6d4f1c1b80058b4774","slug":"91500314221-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न मामलों में नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न मामलों में नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवो के मामलों को लेकर मारपीट, छेड़खानी आदि घटना में पुलिस ने कुल तीन लोगो की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पहला मामला कमरौली का है। रामलाल पुत्र बन्धन ने हैबतपुर निवासी प्यारे पुत्र हरदेव के खिलाफ लापरवाही पूर्वक टेम्पो चलाने और धक्का मारने से घायल होने सम्बन्धी तहरीर दिया है। जिस पर पुलिस ने प्यारे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जबकि दूसरा मामला ग्राम हसनपुर का है।धनन्जय पांडेय ने गांव के ही रविन्द्र नाथ पांडेय,पवन पांडेय सहित तीन लोंगो के खिलाफ पुरानी रंजिश को लेकर मारने पीटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जबकि तीसरा मामला ग्रामसभा सिहासन का है। उर्मिला देवी ने गांव के ही मुलायम पुत्र सुरेंद्र समेत पांच लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारने पीटने और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है जिस पर पुलिस ने छेड़खानी सहित अन्य मामलों से सम्बंधित धारा के मुकदमा दर्ज किया है।