{"_id":"594ff3ed4f1c1b58328b4568","slug":"91498412013-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुल्क की तरक्की के लिए मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुल्क की तरक्की के लिए मांगी दुआ
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदारा। सईदिया एनुल ओलूम मस्जिद अदरी नगर पंचायत सईद नगर वार्ड नं-2 में शनिवार शाम अफजल अंसारी के नेतृत्व में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। हिंदू-मुस्लिम दोनों ने एक-दूसरे के गले लगकर बधाई दी। रमजान माह में मुल्क के तरक्की की दुआ मांगी गई। आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर अफजल अंसारी ने कहा कि भारत की इस साझा संस्कृति की विरासत को संभाल कर रखना हम सब की जिम्मेदारी है। सभी जाति-धर्म के लोगों को चाहिए कि किसी भी पर्व में एक दूसरे के साथ शरीक होकर एक दूसरे की मदद करें। रमजान का महीना जिंदगी जीने का सही तरीका दिखाता है। रोजा इफ्तार से आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। इस मौके पर मोहम्मद आदिल, मोहम्मद शहीद, अब्दुल रहमान, रेयाज अहमद, नफीस, वसीम, अली अहमद, सलाउद्दीन, शहीद, जमील अहमद उपस्थित थे।