{"_id":"59c2ad094f1c1bae688b59d9","slug":"81505930505-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सेवक का धर्म राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सेवक का धर्म राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट। आरएसएस की तरफ से केएलबी डिग्री कालेज गोंठा में सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें प्राथमिक शिक्षा वर्ग का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। शिविर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े जिले के लोग शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन जिला प्रचारक तारकेश्वर ने कहा कि स्वयं सेवक का जीवन पूरी तरह से राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित रहता है, इसी कारण राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तले प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं सेवक बनने का गौरव जिन्हें प्राप्त होता है, वो विषम परिस्थितियों में भी राष्ट्र और समाज की चिंता करते हैं। 17 सितंबर से शुरू हुआ प्रशिक्षण शिविर 23 सितंबर तक चलेेगा। प्राथमिक शिक्षा वर्ग के प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन स्वयं सेवकों को बौद्धिक शिक्षा, शारिरिक, योग, व्यायाम आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर नगर प्रचारक सप्तर्षि, गुलाबचंद, ऋषिराज, धीरेंद्र, रामकुंवार, नर्वदेश्वर, राजनारायण, चंद्रप्रकाश, दुर्गेश, आदि लोग मौजूद रहे।