{"_id":"59441b254f1c1bcf478b46ec","slug":"81497635621-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमा की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमा की नमाज
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। पाक माह रमजान का तीसरे जुमे की नमाज शुक्रवार को अकीदत के साथ रोजेदारों ने अदा की। इस दौरान लगभग सभी मस्जिदों पर सुरक्षा के इंतेजाम किए गए। पर्व के मद्देनजर शहर की संवेदनशीलता देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर आईटीबीपी के जवानों को पहले ही मंगा लिया है। जो पूरे नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किए। तीसरे जुमे की नमाज होने के साथ ईद की खरीददारी तेज हो गई है। इस दौरान बाजार गुलजार हो गए। शुक्रवार को तपिश के बीच पाक माह रमजान की तीसरे जुमे की नमाज शहर से लेकर देहात के मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से मस्जिदों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। नमाज के बाद रोजेदारों के चेहरे पर जहां सकुन दिखा। वहीं देर शाम इफ्तारी के बाद ईद की खरीदारी का दौर शुरू हो गया। इस दौरान नगर क्षेत्र में काफी चहल पहल रही।
गुलजार बाजार में पुरूषों के संग महिलाएं भी खरीददारी करने के लिए निकली थी। दूकान चाहे कपड़े की रही हो या फिर खाने पीने या जुते चप्पल की हर स्थान पर भीड़ थी। गुरुवार की रात रोजा मुहल्ले में मौजूद मलिक ताहिर बाबा की मजार पर मजलिश का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। में कई मस्जिदों में तराबीह दूसरी बार शुरू कर दी गई है। इफ्तारी के बाद रोजेदार तराबीह में शामिल होते है।