{"_id":"69936e64c9863650c1092cd4","slug":"800-meter-cc-road-and-slab-broken-at-9-places-on-the-drain-mau-news-c-295-1-mau1025-140978-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 800 मीटर सीसी रोड और नाले पर 9 जगह पटिया टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 800 मीटर सीसी रोड और नाले पर 9 जगह पटिया टूटी
विज्ञापन
नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर स्थित वार्ड नंबर एक में बने सीसीरोड के नाले की टूटी पुलिया। संवाद
नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के वार्ड नंबर एक और पांच को जोड़ने वाली सीसीरोड का निर्माण करीब 78 लाख से दो ठेकेदारों ने कराया था। सीसीरोड के बीच में पानी निकासी के लिए नाला बनाकर पटिया भी रखना था।
दोनों ठेकेदारों की लापरवाही से अभी तक नाले पर पटिया नहीं रखी गई है। करीब नौ जगहों पर नाले पर रखी पटिया टूटने से लोग आए दिन गिर कर चोटिल हो रहे हैं।
नगर पंचायत प्रशासन और ठेकेदार की लापरवाही का आलम यह है की शिकायत के बाद भी पटिया रखने की कोई कवायद नहीं की गई है।
वार्ड नंबर एक के सभासद प्रतिनिधि बिरजू कुमार ने बताया कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक और पांच को जोड़ने वाली सड़क का पहली बार साल 2021-22 में करीब 39 लाख रुपए से 400 मीटर सीसी रोड बनाया गया।
साल 2024 में भी 39 लाख रुपए से शेष 400 मीटर सीसी रोड बनाया गया। सड़क के बीच में पानी निकासी के लिए नाला भी बनाया गया। दोनों ठेकेदारों ने 800 मीटर नाले पर घटिया सामग्री का प्रयोग करते हुए निर्माण कराया, इससे कई जगहों पर पटिया टूट गई और कुछ जगह पटिया के अभाव में खुले पड़े हैं।
विज्ञापन
जिस जगह पर पटिया नहीं है या टूट गई है वहां पर उजाले की भी कोई व्यवस्था नहीं है। रात के अंधेरे में अक्सर राहगीर बीच मार्ग की पटिया टूटने से उसमें गिरकर घायल हो जाते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मामले की जानकारी नहीं है, संबंधित को निर्देशित कर इसकी जांच कराई जाएगी। मोहल्ले वासियों के लिए जो भी समस्या होगी उसका जल्द निस्तारण होगा। -देवेश मिश्रा, अधिशासी अधिकारी कुर्थीजाफरपुर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मामले की जानकारी है। स्थलीय निरीक्षण भी किया गया है। पटिया ढालने का निर्देश दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर नाले को साफ कर पटिया रख दी जाएगी। -जफर अहमद, अध्यक्ष नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर