{"_id":"695eacab4b4dafa6340fed2a","slug":"784-lakh-rupees-defrauded-in-the-name-of-haj-pilgrimage-fir-registered-against-three-mau-news-c-295-1-mau1001-138960-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: हज यात्रा के नाम पर 7.84 लाख की ठगी, तीन पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: हज यात्रा के नाम पर 7.84 लाख की ठगी, तीन पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
हज यात्रा पर भेजने के नाम पर 7 लाख 84 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में कोपागंज थाने में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी निवासी अतहर ने बताया कि अदरी निवासी मौलवी इमामुद्दीन से उसके पारिवारिक संबंध थे। उसने 5 जुलाई 2024 से 9 अगस्त 2025 के बीच चेक और यूपीआई के माध्यम से करीब 7.84 लाख रुपये मौलवी को दिए।
आरोप है कि हज यात्रा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरवाने के बावजूद पहली किस्त जमा नहीं की गई, जिससे आवेदन निरस्त हो गया। पीड़ित ने बताया कि 7 सितंबर 2025 को आरोपी ने चार लाख पांच हजार रुपये की पहली किस्त जमा करने की बात कहकर नकद राशि भी ले ली।
विज्ञापन
बाद में पता चला कि किस्त जमा ही नहीं हुई। संपर्क करने पर आरोपी का मोबाइल बंद मिला। जब वह इसको लेकर बीते 14 अक्टूबर 2025 को आरोपी के घर शिकायत करने गया तो उसके पिता एकबाल और भाई आरिफ ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
इस बाबत कोपागंज एसओ रविंद्रनाथ राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पुलिस कर रही है।