{"_id":"5c322f7bbdec2256a770600b","slug":"71546792827-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोषितों को न्याय दिलाने के लिए सदैव प्रयासरत रहे मानवाधिकार कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोषितों को न्याय दिलाने के लिए सदैव प्रयासरत रहे मानवाधिकार कार्यकर्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझवारा। घोसी तहसील के मझवारा स्थित राजकुमारी शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में रविवार को मानवाधिकार संगठन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मऊ तथा बलिया के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को उनके अधिकार व कर्तव्य बताये गये।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी अशोक सिंह ने कहा कि आर्थिक रुप से कमजोर तथा सरकारी तंत्र के अलावा अन्य लोगों द्वारा शोषितों को न्याय दिलाने के लिये मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को हर समय तैयार रहना चाहिये। कहा कि मदद के लिये तत्परता के साथ खडे़ रहना ही मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का असल कर्तव्य है। साथ ही पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की भी सलाह दी। वहीं जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर ने मानवाधिकार संरक्षण के संकल्प को दोहराया व हमेशा इसके लिये तैयार रहने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक में हरिनारायण सिंह, आलोक सिंह, प्रेमशंकर पाण्डेय, राजन राय, गुड्डू पाण्डेय, नंदलाल, अभिषेक यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।