{"_id":"5c0e9651bdec22415e42d8dc","slug":"71544459857-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय टीम ने किया परिषदीय विद्यालय डुमरांव का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय टीम ने किया परिषदीय विद्यालय डुमरांव का निरीक्षण
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने परदहां ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डुमरांव तथा प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर का औचक निरीक्षण किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के शैक्षिक गुणवत्ता की जांच किया। कमी मिलने पर शिक्षकों को एक माह का समय दिया। इसके साथ ही नई दिल्ली से आई केंद्रीय टीम ने सांसद आदर्श गांव योजना के तहत चयनित प्राथमिक विद्यालय डुमरांव गांव की बस्तियों का अवलोकन किया।
नई दिल्ली से आई केंद्रीय टीम के अधिकारियों ने आदर्श गांव योजना के तहत चयनित प्राथमिक विद्यालय डुमरांव का निरीक्षण किया। बच्चों से शैक्षिक गुणवत्ता की जांच किया। बच्चों के नामांकन की जांच की। इसके बाद राजभर बस्ती, हरिजन बस्ती सहित गांव में जाकर बच्चों के अभिभावकों से सवाल पूछा। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बीएसए ने भी बच्चों के शैक्षिक गुणवत्ता की जांच की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर शिक्षकों को फटकार लगाई। साथ ही एक माह का वक्त दिया। प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर का निरीक्षण किया। सवालों पर दूसरी तथा तीसरी कक्षा के बच्चे संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। बीएसए ने शिक्षकों से एक माह का समय दिया। इसी तरह इस बाबत बीएसए ओपी त्रिपाठी का कहना था कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुबारा निरीक्षण में सुधार न मिलने पर संबंधित शिक्षकों तथा प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।