फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कोई भी बच्चा लाल श्रेणी में नहीं रहना चाहिए:सीडीओ

कोई भी बच्चा लाल श्रेणी में नहीं रहना चाहिए:सीडीओ

Sat, 01 Dec 2018 11:31 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
कोई भी बच्चा लाल श्रेणी में नहीं रहना चाहिए:सीडीओ
मऊ। जिला पोषण समिति, जनपदस्तरीय कंवर्जेंस समिति एवं गांव गोद लिए अधिकारियों की बैठक विकास भवन के सभागार में हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि माह अक्तूबर में लाल श्रेणी में से पीली श्रेणी में 878 बच्चों को लाया गया। इसमें और प्रगति लाने के जरूरत है। मुख्य विकास अधिकारी ने गांव गोद लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि कोई भी बच्चा लाल श्रेणी में नही रहना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने इसमें जो भी कमियां हैं उसको जल्द से जल्द पूर्ण करा लें तथा जितने भी बच्चे लाल श्रेणी में है उनको पीली श्रेणी लाने के निर्देश दिया। सीडीओ ने द्वारा जन्म के समय कम वजन के पैदा होने वाले बच्चों, छह साल से कम आयु के कम वजन के बच्चों की संख्या, छह से 59 माह तक के बच्चों में व्याप्त एनीमिया प्रकरणों में कमी तथा महिलाओं और किशोरियों में व्याप्त एनीमिया प्रकरणों में कमी लाने के निर्देश गांव गोद लिए अधिकारियों को दिया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिन अधिकारियों की माह अक्तूबर की रिपोर्ट नहीं मिली है वे जल्द प्राप्त करा दें। गांव गोद लिए गए सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा गांव की गर्भवती महिलाओं का चिह्निकरण कराकर उन्हें पोषण आहार दिलाएं। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्साधिकारी, उपकृषि निदेशक, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा सभी सीडीपीओ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed