फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   विहिप, बजरंग दल ने ईओ को सौंपा ज्ञापन

विहिप, बजरंग दल ने ईओ को सौंपा ज्ञापन

Sat, 29 Sep 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
विहिप, बजरंग दल ने ईओ को सौंपा ज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल घोसी के सदस्यों ने शुक्रवार को नगर के विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर नगर पंचायत ईओ विनित कुमार को ज्ञापन सौंपा। साथ ही मांग पूरी न होने पर नगर पंचायत कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद घोसी के प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र मद्देशिया ने बताया कि सौंपे गए ज्ञापन में पांच जनसमस्याओं के निस्तारण की मांग की गई है। जिसमें नगर में आवागमन के लिए बनी सड़कों का मरम्मत कार्य, गंदे पानी की निकासी के लिए बनी नाले, नालियों जो कि क्षतिग्रस्त हो चुके है। उनका मरम्मत के साथ के सीताकुंड सहित सभी धार्मिक स्थलों की सफाई करने की मांग की गई है। जिससे छठ पर्व के समय क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना न करने पड़े। समस्याओं का निस्तारण न होने पर नगर पंचायत की घेराव की चेतावनी दी। इस मौके पर अनिल कुमार मोदनवाल, सुनील कुमार, मोनू यादव, राहुल कुमार ,राजकुमार, सुरेंद्र मोदनवाल, सभासद यासमिन बानों, नेहाल अख्तर, शाहीना, अजय दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed