{"_id":"5ba28f2b867a557e86017978","slug":"71537380139-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान दिवस में किसानों ने उठाया बिजली पानी का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान दिवस में किसानों ने उठाया बिजली पानी का मुद्दा
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
मऊ। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर किसानों ने नहरों में पानी और बिजली अनापूर्ति तथा यूरिया की कालाबाजारी की शिकायत किया। इस अवसर पर सीडीओ ने किसान दिवस को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को सलाह दी कि किसानों की समस्याओं और उनके प्रार्थना पत्रों को अहमियत देते हुए दर्ज किया जाय और अगली बैठक से पहले ही उनका निस्तारण कर दिया जाए। अगली बैठक में संबंधित किसान की समस्या के निस्तारण की जानकारी उन्हें दी जा सके।
सीडीओ ने कहा कि किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए तथा उनको नई योजनाओं की जानकारी देने के लिए किसान दिवस का आयोजन किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही, योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ किसानों को मिलना चाहिए। इसे ध्यान में रखकर सभी अधिकारी काम करें। किसान दिवस में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने किसानों को बताया कि पशुओं के मुंहपका एवं खुरपका बीमारी के लिए नि:शुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि पशुओं को इस बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं। इस अवसर पर किसानों ने यूरिया के (45किग्रा) बोरे पर 299 रुपयों की जगह 340 रूपये लिए जा रहे हैं। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जो थोक विक्रेता ऊंची कीमत पर यूरिया की बिक्री कर रहा है, इसकी जांच कर एफआईआर दर्ज कराई जाए। किसानों ने नहरों में पानी न होने की शिकायत किया। सीडीओ ने ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को नहरों में पानी छोड़ने का निर्देश दिया। इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिकारी के अनुपस्थित रहे। सीडीओ ने उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। बैठक में उपकृषि निर्देश सहित संबंधित अधिकारी तथा किसान उपस्थित रहे।