Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ensure prisoners receive quality, nutritious food and maintain cleanliness.

Mau News: बंदियों को मिले गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन, रखें सफाई

Fri, 06 Nov 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Ensure prisoners receive quality, nutritious food and maintain cleanliness.
मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन और एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कारागार परिसर, रसोईघर तथा भोजन तैयार किए जाने की पूरी व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रसोईघर में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के रखरखाव और भोजन तैयार करने की प्रक्रिया की गहनता से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कारागार प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि कारागार में निरुद्ध सभी बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि भोजन तैयार करने में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। इसके साथ ही रसोईघर और भोजन वितरण स्थल पर नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कारागार में उपलब्ध अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं बंदियों को समय पर मुहैया कराई जाएं। इस दौरान डीएम आनंद वर्द्धन ने कड़े शब्दों में कहा कि कारागार में निरुद्ध बंदियों के स्वास्थ्य और उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना प्रशासन की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed