{"_id":"5a8da4484f1c1b05738b8aa4","slug":"71519232072-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन कब्जा किए जाने पर परिवार बैठा धरने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन कब्जा किए जाने पर परिवार बैठा धरने पर
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र के सिसवां गांव निवासी श्रवण कुमार जमीन पर हुए अवैध कब्जे के विरोध में परिवार संग बुधवार को जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठा। उसने बताया कि गांव के कुछ दबंगों ने उसकी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। इसके लिए वह अधिकारियों के यहां उचित कार्रवाई के लिए बहुत भाग दौड़ की। लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो वह क्षुब्ध होकर बुधवार को परिवार के साथ धरने पर बैठ गया। ज्ञापन में पीड़ित ने डीएम को बताया कि बैनामे की जमीन पर कुछ लोग मकान का निर्माण नहीं करने दें रहे हैं। पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र पर कोई विचार नहीं हुआ, जिसके कारण हम लोग आमरण अनशन करने के लिए मजबूर हैं। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर ध्यान देते हुए जिलाधिकारी ने मामले के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया।