{"_id":"5c1bd910bdec22570921020b","slug":"61545328912-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों ने लेखा प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों ने लेखा प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. एके रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला अस्पताल में सरकारी चिकित्सकों और संविदा चिकित्सकों की बैठक हुई। बैठक में गत दिनों शासन से निर्धारित मानदेय न देने पर संविदा चिकित्सक द्वारा दिए गए इस्तीफे और संविदा कर्मियों को मानदेय सहित दूसरे मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।
डॉ. एके रंजन ने कहा कि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी द्वारा दिए गए इस्तीफे को लेकर कहा कि एनएचआरएम के जिला लेखा प्रबंधक (डैम) के मनमानी के चलते संविदा चिकित्सकों को समय से और निर्धारित मानदेय नहीं मिल रहा है। डॉ. अभिषेक तिवारी के इस्तीफे का असर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं पर पड़ेगा। वहीं चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार, डॉ. शैलेश कुशवाहा ने कहा कि इस मामले में प्रभारी सीएमओ डॉ. एमलाल द्वारा सात दिन में निस्तारण का आश्वासन दिया गया है। निर्धारित समय में मामले का निस्तारण न होने पर संविदा चिकित्सक के पक्ष में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ भी प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। साथ ही जिला लेखा प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग की। बैठक में जिला अस्पताल में पुलिस चौकी बनाए जाने की भी मांग करते हुए कहा कि सदर अस्पताल में आए दिन चिकित्सकों से हो रहे अभद्रता को नियंत्रित करने के साथ दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके। बैठक में डॉ.अभिषेक तिवारी, डॉ. आरआर चौहान, डॉ. रूपेश राय, डॉ. राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।