{"_id":"5c0d4985bdec22416555ed58","slug":"61544374661-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 किमी लंबे मुहम्मदाबाद गोहना- जीयनपुर मार्ग पर चलना हुआ दुर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 किमी लंबे मुहम्मदाबाद गोहना- जीयनपुर मार्ग पर चलना हुआ दुर्भर
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वलीदपुर (मऊ)। प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का मुख्यमंत्री का वादा खोखला साबित हो रहा है। मुहम्मदाबाद गोहना-जीयनपुर मार्ग की हालत तो यही बयां करती है। खस्ताहाल सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। मुख्य मार्ग होने की वजह से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। गड्ढों की वजह से जाम तो लगता ही है, आए दिन हादसे भी होते हैं। तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक में बैठे अधिकारियों से क्षेत्र के लोग गुहार लगा चुके हैं लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही।
लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 12 वर्ष पूर्व मुहम्मदाबाद गोहना को जीयनपुर से जोड़ने के लिए सात किमी लंबे सड़क का निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी और उसके बाद एक बार भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। इसके चलते पूरी सड़क ध्वस्त हो चुकी है। गिट्टियां उखड़ गई हैं और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। क्षेत्र के हमदान अजीज, हाशिम सेठ, मुबसरगंज, हाजी नसीम, राजकुमार, अप्पू, हरिकेश यादव, देवनाथ यादव आदि ने बताया कि सड़क की दुर्दशा को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर आला अधिकारियों तक से गुहार लगाई जा चुकी है। बावूजद सड़क की मरम्मत अभी तक नहीं कराई गई।