{"_id":"5c0029a2bdec22413e057ff9","slug":"61543514530-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सिंग में चैम्पियन छात्रों को सम्मानित किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉक्सिंग में चैम्पियन छात्रों को सम्मानित किया गया
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। सीबीएसई बोर्ड से संचालित मुहम्मदाबाद गोहना के अमृत मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने जूडो व बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर कॉलेज के साथ ही क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
हरियाणा राज्य के महेंद्रगढ़ में 16 से 20 नवंबर तक आयोजित बॉक्सिंग चैंपियन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले 6 छात्रों ने रजत व कांस्य पदक जीतकर संस्थान का मान बढ़ाया है। छात्रों की इस उपलब्धि को लेकर गुरुवार को कॉलेज परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पदक विजेताओं को प्रबंधक राणा प्रताप सिंह और प्रिन्सिपल चांदनी रुख़य्यार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर उत्साह वर्धन किया गया। सम्मान समारोह में रजत पदक जीतने वाले सकलेन रजा, प्रिंस कुमार, चंदा सिंह पटेल, मनीष यादव, सत्यप्रकाश चौहान व अनमोल यादव को सम्मानित किया। श्री सिंह ने जूडो कराते और बॉक्सिंग प्रतियोगिता में इच्छुक छात्र छात्राओं के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही।