फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नकली नोट मिलने से उपभोक्त परेशान

नकली नोट मिलने से उपभोक्त परेशान

Fri, 26 Oct 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
नकली नोट मिलने से उपभोक्त परेशान
पिपरीडीह। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पिपरीडीह बाजार क्षेत्र में इन दिनों सौ रुपये की नकली नोट का चलन तेजी से हो रहा है। बीते तीन दिन में तीन दुकानादारों के यहां सौ रुपये के नकली नोट आने पर दुकानदार काफी परेशान है। हालांकि दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दिए बिना ही उसे नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

पिपरीडीह निवासी और किराना व्यापारी पप्पू मौर्य, आभूषण व्यापारी राजेश वर्मा और किराने के दुकानदार समावती देवी की दुकान पर अलग अलग तिथियों में सौ रुपये का नकली नोट बरामद हुआ। दुकानदारों को इसकी जानकारी तब हुई जब वो नोट को संकलित करके उसे महाजन को देने के लिए गए। इस दौरान नोट फर्जी होना पाया गया। एक घटना उजागर होने पर अन्य दुकानदारों ने भी बताया कि उनके यहां भी नकली नोट आई थी। दुकानदारों ने नोट को नष्ट कर दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि बीते दिनों नगर क्षेत्र से पकड़े गए नकली नोट छापने वाले गैंग से जुड़े लोग देहात क्षेत्र के बाजारों में उस दुकान पर पहुंचकर नकली नोट चलाने का काम कर रहें, जिस दुकान पर कोई बुजुर्ग बैठा हो या फिर ग्रामीण व्यक्ति हो। नकली नोट आने से दुकानदार काफी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed