{"_id":"5bd20f22bdec2269af648e0c","slug":"61540493090-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्यास्यों को लेकर भाकपा ने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्यास्यों को लेकर भाकपा ने धरना दिया
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तत्वाधान में गुरुवार को क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया। जिसमें चकबंदी, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, पैमाइश, शौचालय निर्माण आदि में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। साथ ही 10 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम अतुल वत्स को सौंपकर जांच करने की मांग की।
जिलामंत्री रामसोच यादव ने कहा कि तहसील क्षेत्र में सभी चकबंदी अधिकारियों के न्यायालय में व्यापक भ्रष्टाचार है। कहा कि तहसील के चकबंदी अधिकारी के लचर रवैया और धनउगाही के चलते पूरा चकबंदी विभाग भ्रष्ट हो चुका है। गांवो और कस्बों में आवास लाभार्थियों से आवास के नाम पर धन उगाही की जा रही है। राशन कार्ड को लेकर पूरे क्षेत्र की जनता परेशान है। कहा कि तहसील और चकबंदी के लेखपाल पैमाइश के नाम पर मोटी रकम वसूल रहें है। समस्याओं का निस्तारण न होने पर तहसील के घेराव की चेतावनी दी। धरना के बाद 10 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम अतुल वत्स को सौंपा। प्रदर्शन को रामजीत चौहान, बेचई प्रसाद, सुभाष गौतम, फूलमती, उषा, श्रीनिवास, रफीक अहमद, बाल किसुन आदि द्वारा भी संबोधित किया गया। ब्यूरो