{"_id":"5b4797a64f1c1b9d468b6285","slug":"61531418534-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार बाइक से रैली के लिए प्रस्थान करेंगे युवा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार बाइक से रैली के लिए प्रस्थान करेंगे युवा कार्यकर्ता
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। आजमगढ़ में 14 जुलाई को प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली में मऊ जनपद से लाखों की संख्या में जन सैलाब शामिल होने के लिए 14 जुलाई को आजमगढ़ प्रस्थान करेगा। प्रधानमंत्री की रैली उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक रैली होगी।
उन्होंने कहा कि आगामी रैली में जनपद से युवा वर्ग के साथ अन्य सभी वर्ग चाहे वह महिला हो या पुरुष, व्यापारी हो या ट्रांसपोर्टर सभी लोग इस विशालकाय ऐतिहासिक रैली के गवाह बनेंगे। मोदी सरकार की जनहितकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही हैं। हर घर से मोदी सरकार के समर्थन में आवाज उठ रही है। रैली में सम्मिलित होने वाली संख्या विरोधियों के आंख की पट्टी खोल देगी। रैली की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर सेक्टर स्तर तक रैली की तैयारियों में लगे हुए हैं। युवा कार्यकर्ता बूथों से तीन हजार बाइक से रैली के लिए प्रस्थान करेंगे। हर सेक्टर से चार पहिया वाहन व बसे भी कार्यकर्ताओं को लेकर रैली में जाएगी। रैली को ध्यान में रखते हुए हर सेक्टर पर एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को प्रभारी बनाया गया है जो लगातार रैली की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। कुल मिलाकर जनपद से दो पहिया चार पहिया व बसों के साथ ही अन्य निजी साधनों से लाखों की संख्या में भारी जनसमूह प्रधानमंत्री की रैली में सम्मिलित होगा।