फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पांच दिनों से 36 गांवों में अंधेरा

पांच दिनों से 36 गांवों में अंधेरा

Mon, 21 May 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
पांच दिनों से 36 गांवों में अंधेरा
विज्ञापन

मधुबन। सिपाह इब्राहिमाबाद कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से 36 गांव पांच दिन से अंधेरे में हैं। इससे लोगों को जहां भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो रहे वहीं कृषि कार्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी विद्युत बहाल किए जाने में लापरवाही की जा रही। उधर, गुस्साए लोगों ने जल्द आपूर्ति बहाल नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के लालनपुर, जैतपुर बभनौली, बेलागदायन पट्टी, कमधेनवा, सौंदी, दरौंधा माधोपुर, कुंडा शरीफपुर, नत्थूपुर, बनपोखरा सहित लगभग 36 गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। बुधवार की दोपहर सब स्टेशन में लगा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर तकनीकी खामी से धू-धू कर जल गया। इसके चलते गांव अंधेरे में डूब गए। बताया जाता है कि यह ट्रांसफार्मर अभी गत नवंबर माह में ही लगाया गया था। ट्रांसफार्मर फुंकने से पिछले पांच दिनों से लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। गर्मी से भी लोगों का बुरा हाल है। कूलर,पंखा, फ्रिज, टीवी शो पीस बनकर रह गए हैं। यहां तक कि लोग मोबाइल भी चार्ज नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

लगातार कई दिनों से बिजली गुल रहने से कृषि सहित कुटीर उद्योग पर विपरीत असर पड़ रहा है। जिससे लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। रात में अंधेरे की वजह से चोरी की संभावना भी बढ़ गई है। दरौंधा माधोपुर में बीते शुक्रवार की रात गर्मी से बेचैन लोग जाकर छत पर सो गए और चोरों ने लाखों के गहने तथा कीमती कपड़ों पर हाथ साफ कर दो परिवारों की कमर तोड़ कर रख दी। इस संबंध में लल्लन सिंह, रामभरोसे चौहान, धर्मेंद्र मल्ल, सत्यप्रकाश गुप्ता, संग्राम सिंह, संजय सिंह, सुभाष प्रजापति, रमेश यादव, ओबैदुल्लाह का कहना है कि विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी है। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था अविलंब बहाल नहीं की गई तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
वाराणसी से ट्रांसफार्मर मंगाने के चलते समस्या आई है। शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।
राजेश प्रसाद, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed