{"_id":"5ab146024f1c1bc4758b6762","slug":"61521567234-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल नेटवर्क फेल होने से बैंकों में कामकाज प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल नेटवर्क फेल होने से बैंकों में कामकाज प्रभावित
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबारी (मऊ)। बीएसएनएल नेटवर्क फेल होने से कस्बे के बैंक, ग्राहक केंद्र सहित दर्जनों गांव में पांच दिन से मोबाइल नेटवर्किग कार्य प्रभावित हो रहा है। नेटवर्किग की समस्या के चलते बैंक और ग्राहक सेवा केंद्र में आने वाले उपभोक्ता हैरान होकर वापस लौटने को मजबूर हैं। समस्या को लेकर कई बार बैंक प्रबंधन ने बीएसएनएल एसडीओ को अवगत करा चुके हैं, लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी फेल नेटवर्क को ठीक नहीं कराया गया है।
क्षेत्र में गजियापुर में पंजाब नेशनल बैंक, दुबारी में यूनियन बैंक और काशी गोमती बैंक का शाखा सहित दो दर्जन से ज्यादा ग्राहक सेवा केंद्र हैं। बीएसएनएल का नेटवर्क फेल होने के चलते पिछले पांच दिनों से बैंकों सहित ग्राहक सेवा केंद्र में कामकाज प्रभावित है, इसके चलते बैंकों में आने वाले लोग रोजाना बैंरग लौटने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके अलावा दर्जनों गांवों के हजारों मोबाइल धाकर भी नेटवर्क फेल होने से परेशान हो रहे हैं। इस बाबत एसडीओ हर्षदेव ने बताया कि मधुबन, सूरजपुर के बीच में केबल कटने से समस्या बढ़ी है, जिसको सुधारवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके ठीक होते ही नेटवर्क की समस्या दूर हो जाएगी।