{"_id":"5aad58414f1c1ba9758b60e1","slug":"61521309761-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस का हुआ आयोजन
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। मार्च माह के तीसरे शनिवार को जिले के सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह जिले के दक्षिणटोला थाने में आयोजित समाधान दिवस में शामिल हुए। यहां पहुंचकर पुलिस अधीक्षक ने स्वयं सभी की समस्याओं को सुना। इस दौरान राजस्व के मामलों में पुलिस राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले निस्तारण करें। शनिवार को आयोजित थाना दिवस में कुल 67 समस्याओं के मामले आए। मौके पर मात्र 16 का निस्तारण किया जा सका।
इसमें चिरैयाकोट थाने में आए नौ प्रार्थना पत्रों में से एक का निस्तारण किया गया। जबकि थाना दक्षिणटोला थाने में आए चार में से एक वाद निस्तारित किया जा सका। इसीक्रम में दोहरीघाट थाने में पांच में से चार का निस्तारण, घोसी कोतवाली और हलधरपुर में पड़े पांच-पांच मामलों में से एक का भी निस्तारण नहीं किया जा सका। कोपागंज थाने में में पड़े सात में से दो का निस्तारण, शहर कोतवाली में तीन में से एक का निस्तारण, मधुबन में 12 में से तीन मामले निस्तारित किए गए। इसीक्रम में मुहम्मदाबाद गोहना में पांच मामलों में तीन निस्तारित किया गया। रानीपुर थाने में आठ में से एक कानिस्तारण किया गया। सरायलखंसी में पड़े चार में से एक का भी निस्तारण नहीं किया गया।