फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जहर खाकर मरी विवाहिता ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप

जहर खाकर मरी विवाहिता ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप

Sun, 18 Feb 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
जहर खाकर मरी विवाहिता ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप
पिपरीडीह (मऊ)। थाना सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भार गांव में शनिवार की रात संदिग्ध हाल में जहर खाई महिला की उपचार के दौरान देर रात को मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर रविवार को मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए जहर देकर मारने का आरोप लगाया। ससुराल पक्ष द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने थाने में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज किया। इसमें पति को नामजद किया गया। पुलिस विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विवाहिता प्रियंका गोड़ (28) भार गांव निवासी अर्जुन गोड़ की पत्नी थी। उसका मायका गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के अनऊर इंदौर गांव में था। बताया जाता है उसकी शादी दस वर्ष पूर्व हुई थी। किसी न किसी बात को लेकर अर्जुन का पत्नी से आए दिन विवाद होता था। इसक्रम में शनिवार की रात संदिग्ध हाल में प्रियंका ने जहर खा लिया। इस दौरान जब उसे उल्टी होने लगी तो परिवार के साथ पड़ोसी उसे उपचार के लिए रैकवारेडीह स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान प्रियंका की मौत हो गई। परिवार के सदस्यों ने इस घटना की सूचना प्रियंका के मायके वालों को दिया। सूचना मिलने पर सबेरे मृतका के मायके वाले उसकी ससुराल पहुंचे। मायके वानों ने उसके पति अर्जुन गोड़ पर आए दिन उसे मारने पीटने का आरोप लगाया। पिता के द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने अर्जुन के विरूद्घ थाने में रिपोर्ट दर्ज किया। साथ ही उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के तीन वर्षीय रागिनी नामक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed