{"_id":"5a85d4aa4f1c1b187e8b6653","slug":"61518720170-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया निर्माण के चलते एक साल में जर्जर हुई सीसी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया निर्माण के चलते एक साल में जर्जर हुई सीसी रोड
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलधरपुर। रतनपुरा ब्लॉक के जगभानपुर-नेरूवाडीह मार्ग को जोड़ने के लिए 2017 में सासंद निधि से 12 लाख की लागत से 200 मीटर लंबे सीसी रोड का निर्माण कार्यदायी संस्था की ओर से कराया गया था। सीसी रोड के निर्माण के दौरान संबंधित संस्था की ओर से बिना मानक और घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया था। इसके चलते निर्माण कार्य के एक साल के भीतर ही सड़क जगह जगह से उखड़ने लगी है। वहीं इस संबंध में ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर शिकायत की।
बताते चले कि जनवरी 2017 में जगभानपुर- नेरूवाडीह के जर्जर मार्ग के चलते ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी को देखते हुए सासंद कोटे से 200 मीटर सीसी रोड बनाए जाने की स्वीकृति मिली थी। जहां मार्च माह में सीसी रोड बनाए जाने के लिए कार्यदाई संस्था द्ववारा निर्माण कार्य शुरू किया गया। निर्माण कार्य के दौरान संस्था की ओर से घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया। जबकि घटिया निर्माण कार्य को लेकर उस समय ग्रामीणों ने विरोध भी किया था। वहीं निर्माण कार्य के एक साल के भीतर ही बनी सीसी रोड न केवल जगह जगह से जर्जर हो चुकी है, बल्कि उखड़ने भी लगी है। रोड निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के संबंध में गांव के संजय सिंह,मंगला,राकेश, श्रीप्रकाश मिश्र,विजेंद्रर सिंह ने संबंधित संस्था के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर शिकायती पत्र तहसील दिवस में दिया।