फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत

Wed, 06 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत
मधुबन। रानीपुर। जिले में बीते 24 घंटों में बाइक सवार की मौत अज्ञात वाहन की ठोकर से हो गई जबकि रानीपुर थाने के पास बाइक को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरा टेंपो पलट गया। इस घटना में टेंपो में बैठे पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मधुबन थाना थाना क्षेत्र के मधुबन दोहरीघाट मार्ग पर उंदुरा के समीप मंगलवार की देर शाम बाइक सवार युवक को किसी अनजान वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थाना क्षेत्र के लकुरा गांव निवासी गोविंद (24) पुत्र चंद्रिका राजभर किसी काम से अपने ननिहाल चौहान गढ़ गया था। वहां से शाम को बाइक से अकेले वापस घर लौट रहा था। गोविंद जब उंदुरा के पास पहुंचा ही था कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। इससे बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों ने उसे पहचान कर उसके घर वालों को सूचना दिया। परिवार वाले उसे आनन फानन सरकारी अस्पताल मधुबन ले आये लेकिन यहां कोई डाक्टर उपलब्ध नहीं था। इससे निराश परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, इस बीच इंदारा के पास पहुंचते ही गोविंद की मौत हो गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।गोविंद की अभी इसी वर्ष जून माह में शादी हुई थी।परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मऊ सुल्तानीपुर मार्ग पर रानीपुर गांव के पास स्थित पेट्रोलपंप के पास बुधवार को दिन में 11 बजे आगे जा रही बाइक को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरा टेंपो पलट गया। टेंपो चिरैयाकोट से मिर्जाहादी पुरा मऊ आ रहा था। चिरैयाकोट से सवारियां भरकर मऊ आ रहा था। टेंपो जब रानीपुर पेट्रोलपंप के पास पहुंचा ही था कि सामने जा रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में खानपुर निवासिनी किरन यादव ( 35) पत्नी संतोष ,सुधाकर ( 37) पुत्र अंबिका ,तन्नू ( 10 ) पुत्री संतोष , अंजनी (14 ) पुत्री अंबिका और फतेहपुर गांव निवासी अर्चना (14 ) पुत्री कतवारू घायल हो गए। ये सभी लोग एक शादी समारोह से लौटकर अपने घर वापस आ रहे थे। इनमें से किरन और सुधाकर की स्थिति गंभीर बताई जाती है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद किरन और सुधाकर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद टेंपो चालक फरार हो गया। पुलिस टेंपो को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed