{"_id":"59ee2b8b4f1c1bee688b7122","slug":"61508780939-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सभी निकाय चुनाव में सभी सीटों पर दर्ज करेगी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सभी निकाय चुनाव में सभी सीटों पर दर्ज करेगी जीत
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को भीटी स्थित एक निजी होटल में प्रेसवार्ता के दौरान राष्ट्रीय सह संयोजक खेलकूद प्रकोष्ठ व नगर पालिका मऊ के प्रभारी राकेश पहलवान ने कहा कि आज देश की जनता भ्रष्टाचार घोटाले और सम्प्रदायवाद से ऊपर उठकर विकास का साथ दे रही है। भारतीय जनता की अपेक्षाओं पर प्रधानमंत्री खरे उतरे हैं। उसी तरह उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर प्रकार से जनता के सुखदुख में सम्मिलित होते हुए सबके साथ तालमेल बना कर चल रहे हैं। मऊ जनपद में इस बार आगामी निकाय चुनाव की सभी नगर पंचायतों एवं नगरपालिका की सीटों को जीतेंगे। कहा कि सरकार बनाने के बाद से लगातार सुधार का कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को हम लोग सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएंगे। मऊ के बुनकर समाज को हम हर वो सुविधा उपलब्ध कराएंगे जिससे उनका कल्याण हो सके। कहा कि किसी प्रकार की कोई दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो अधिकारी अपने कामों में शिथिलता बरतेगा उसे कानूनी कार्यवाई से गुजरना पड़ेगा। कहा कि गुजरात श्रेष्ठ शासन उदाहरण है। हमारी विकासवादी कृत्यों से प्रभावित होकर हर वर्ग हर धर्म का वहां सहयोग मिल रहा है। जनपद के निकाय चुनाव के प्रभारी विनोद राय ने कहा कि हम सब को पूर्ण विश्वास है कि हम सब जनपद में स्थित सभी निकाय की चेयरमैन की सीटें जीतेंगे। सभी वार्डों में पार्टी से जुड़े लोगों को सदस्य पद के लिए भी उम्मीदवार बनाया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील गुप्त, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय नरायन शर्मा, विस्तारक माधवेन्द्र मिश्र, डा. एच एन सिंह, यादवेन्द्र प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी कृष्ण कान्त राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन