फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   स्वदेशी जागरण मंच ने मिट्टी के दीए जलाने का किया आह्वान

स्वदेशी जागरण मंच ने मिट्टी के दीए जलाने का किया आह्वान

Tue, 17 Oct 2017 11:30 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
स्वदेशी जागरण मंच ने मिट्टी के दीए जलाने का किया आह्वान
स्वदेशी जागरण मंच की ओर से शहर के प्रतिष्ठित शीतला माता मंदिर में दीपदान का कार्यक्रम पूरे जोश और उत्साह के साथ मंगलवार को किया गया। स्वदेशी जागरण मंच के लोगों ने कहा कि समाज में स्वदेशी के प्रति विश्वास बढ़ा है लोग मिट्टी के दियों को झालर और मोमबत्ती से अधिक महत्व दे रहे हैं। हमारे भीतर अज्ञान का तमस छाया हुआ है। वह ज्ञान के प्रकाश से ही मिट सकता है। ज्ञान दुनिया का सबसे बड़ा प्रकाश दीप है। जब ज्ञान का दीप जलता है तब भीतर और बाहर दोनों आलोकित हो जाते हैं। अंधकार का साम्राज्य स्वत: समाप्त हो जाता है। ज्ञान के प्रकाश की आवश्यकता केवल भीतर के अंधकार मोह-मूर्च्छा को मिटाने के लिए ही नहीं अपितु लोभ और आसक्ति के परिणामस्वरूप खड़ी हुई पर्यावरण प्रदूषण और अनैतिकता जैसी बाहरी समस्याओं को सुलझाने के लिए भी जरूरी है। कहा कि आज विज्ञान का युग है। सारी मानवता विनाश के कगार पर खड़ी है। मनुष्य के सामने अस्तित्व खत्म होने का प्रश्न बना हुआ है। मानव जाति अंधकार में गिरती जा रही है। विवेकी विद्वान उसे बचाने के प्रयास में लगे भी हैं। सत्य, दया, क्षमा, कृपा, परोपकार आदि के भावों का मूल्य पहचाना जा रहा है। ऐसी स्थिति में उपनिषद का तमसो मा ज्योतिर्गमय वाक्य उनका मार्गदर्शन करने वाला महावाक्य है। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के सम्पर्क प्रमुख विशाल पाण्डेय, कृष्ण कान्त राय, भाजपा के जिला महामंत्री आनन्द प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार राव, डा. प्रशांत पाण्डेय, शरद राय,ब्रजेश गिरी, संग्राम सिंह, अश्विनी सिंह, अजीत सिंह, मुकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed