{"_id":"59bd705c4f1c1bb5688b4f15","slug":"61505587292-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों उपद्रवियों पर दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैकड़ों उपद्रवियों पर दर्ज होगा मुकदमा
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के टाउन इंटर कालेज के पास ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत की घटना के संबंध में मृतक छात्र के पिता ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर पुलिस भी सैकड़ों उपद्रवी छात्रों पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है और विडियोग्राफी से उन्हें चिंहित कर रही है।
आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोइमाबाद गांव निवासी राजेश यादव ने अपनी तहरीर में स्थानीय कस्बा के एक इंटर कालेज में 12वीं में पढ़ने वाले अपने पुत्र पुष्पांकर यादव की मौत के लिए ट्रक चालक की लापरवाही बताया है। राजेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।