फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दीवानी कचहरी में गोष्ठी का हुआ आयोजन

दीवानी कचहरी में गोष्ठी का हुआ आयोजन

Thu, 27 Jul 2017 12:42 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
दीवानी कचहरी में गोष्ठी का हुआ आयोजन
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बुधवार को दीवानी कचहरी के सभागार में मानवाधिकार तथा संवैधानिक अधिकार, मानव तस्करी, प्रोटेक्शन आफ चाइल्ड फार सैक्शुअल आफेंस विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि वह अधिकार जिसके बिना मानव जीवन की कल्पना नही की जा सकती है, वह मानवाधिकार है।
विज्ञापन

जिला जज राजेंद्र कुमार ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि यह कंप्यूटर का युग है। वादकारी अपने मामलों की सूचना और उसमें पारित निर्णय और कार्यवाहियों की जानकारी घर बैठे मोबाइल अथवा कंप्यूटर से प्राप्त कर लें इस दिशा में पूरा प्रयास जारी है। दीवानी कचहरी में जितने मामले लंबित है, उनकी अग्रिम तिथि क्या है। तथा मामले में आदेश और निर्णय वेबसाइट पर अपलोड हो रहा है। इस बात की जानकारी वादकारियों को दिया जाना हमारा कर्तव्य है।
विज्ञापन

अपर जिला जज डा. अजय कुमार ने कहा कि मानवाधिकार के बिना इंसान के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। आम लोग अपने-अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो जाएं तो बच्चों के अपहरण से लेकर तमाम घटनाए रोकी जा सकती है। आगे कहा कि ईको प्रोजेक्ट शुुरु किया गया है। ताकि वादकारियों को उनके मामलों की पूर्ण जानकारी वेबसाइट के माध्यम प्राप्त हो सके। उन्होनें लोगों से वेबसाइट का उपयोग करने की सलाह दी। एडीजे वीरनायक सिंह ने कहा कि कहा कि संवैधानिक अधिकारों से अधिक मानवाधिकार है। कहा कि अधिकारो का ऐसा समूह जो मानव जीवन के सर्वांगीण विकास व आजीविका के लिए जितने आवश्यक है। वह मानवाधिकार के तहत आता है। इस संबंध में लोगों की जागरुकता पर बल दिया। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय बहादुर पांडेय ने मानवाधिकार के बारे में लोगों को जानकारी दी। गोष्ठी में एडीजे लालचंद गुप्ता, एडीजे आदिल आफताब अहमद,एडीजे मोहम्मद गजाली सिविल जज हेमंत कुशवाहा, सिविल जज प्रवींद्र कुमार, मुंसिफ सदर कृष्ण कुमार, नदीम अनवर, बलवंत भारती , हरिकेश मौर्या, सत्येंद्रनाथ राय, शमसुल हसन,रुद्रा मिश्रा, विनोद तिवारी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed