फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   6072 candidates left the PET exam

6072 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीईटी परीक्षा

Sun, 16 Oct 2022 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
6072 candidates left the PET exam
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा तथा सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में हुई। परीक्षा केंद्रों के मेन गेट पर ही अभ्यर्थियों की तलाशी लेकर परीक्षा कक्ष भेजा गया। परीक्षा को नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिले को सात सेक्टर में बांटा गया था।परीक्षा में 19920 के मुकाबले 13848 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि 6072 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

पीईटी परीत्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज, सोनीधापा बालिका इंटर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज, डीएवी बा लिका इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज सहित 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा केंद्रों को सात सेक्टरों में बांटा गया था। पहली पाली पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे तथा दूसरी पाली अपराह्न तीन से पांच बजे तक हुई। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक सहित कुल 26 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। 500 से अधिक अभ्यर्थियों वाले परीक्षा केंद्र पर दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रही। इसके साथ ही सात सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे। इसके साथ ही चार स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा चार सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए थे। इसके अलावा जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा पर नजर रख रहे थे। पहली पाली में पंजीकृत 9960 के मुकाबले 6934 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि दूसरी पाली में 9960 के मुकाबले 6914 अभ्यर्थी शामिल हुए।परीक्षा देकर परीक्षा कक्ष से बाहर निकल रहे अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल रहा। वह अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed