{"_id":"68d6e5d3b701976d0604d5e8","slug":"565-students-participated-in-the-mathematics-olympiad-at-eight-brcs-in-the-district-mau-news-c-295-1-svns1028-134174-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जिले के आठ बीआरसी पर गणित ओलंपियाड में 565 छात्रों ने भाग लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जिले के आठ बीआरसी पर गणित ओलंपियाड में 565 छात्रों ने भाग लिया
विज्ञापन
जिले के आठ ब्लॉक संसाधन केंद्रों (बीआरसी) पर बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में शुक्रवार को ब्लॉकस्तरीय गणित ओलंपियाड की परीक्षा हुई। इसमें 565 छात्रों ने भाग लिया। इसमें कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
हर विद्यालय से दो बच्चों को चयनित कर प्रतियोगिता में शामिल किया गया। ओलंपियाड में 30 प्रश्न पूछे गए। जिला समन्वयक प्रशिक्षण डीसी यादव ने बताया कि आठ बीआरसी पर आयोजित गणित ओलंपियाड मेें आठ ब्लॉकों से 565 बच्चों ने भाग लिया। परीक्षा परिणाम तीन दिन बाद घोषित किए जाएंगे।
प्रत्येक ब्लॉक से 10-10 बच्चों का चयन किया जाएगा। चयनित बच्चे 13-14 अक्तूबर को जिला स्तर पर होने वाले गणित ओलंपियाड में हिस्सा लेंगे। परीक्षा का समय 1.30 घंटे का रहा। इनमें 20 बहुविकल्पीय और 10 व्यक्तिनिष्ठ प्रश्न शामिल थे।
विज्ञापन
परीक्षा के परिणाम के आधार पर ब्लॉक स्तर से 10 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। जिलास्तर से पांच बच्चों का चयन आगे के लिए होगा। परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए जिला नोडल डायट प्रवक्ता अरविंद यादव, खंड शिक्षा अधिकारी और एआरपी टीम ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया।
जिला नोडल डायट प्रवक्ता अरविंद यादव ने बताया कि गणित ओलंपियाड का उद्देश्य छात्रों में गणित की अवधारणाओं के व्यावहारिक प्रयोग की क्षमता विकसित करना, विषय के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना और गणित को अधिक रोचक बनाना है।