फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   54 villages will be dark on Diwali

54 गांवों में दिवाली पर रहेगा अंधेरा

Mon, 24 Oct 2016 11:40 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Mon, 24 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
54 villages will be dark on Diwali
बिजली - फोटो : amar ujala
दीपावली पर्व पर एक तरफ जहां सैकड़ों गांव बिजली की रौशनी से जगमगाएंगे। वहीं क्षेत्र में 54 गांव ऐसे हैं जो आज भी लोग अपने घरों में  प्रकाश के  लिए ढिबरी या दीया जलाकर ही संतोष करेंगे। उन्हें बिजली की कौन कहे आज तक उनके गाव में बिजली के पोल व तार नहीं बिछाए जा सके हैं। ऐसे में उनकी दीवाली इस साल भी दूसरे गांवों में जलते बिजली के बल्ब को देखकर पर्व मनाना होगा।
विज्ञापन

  
देश को आजादी मिलने के दशकों बाद भी तहसील मधुबन क्षेत्र में गांवों के कई पुरवे ऐसे है जिनका आज तक विद्युतीकरण ही नहीं किया जा सका है। हालत यह है कि गांवों का अपेक्षित विकास नहीं हो पा रहा है। आंकड़ों के अनुसार राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत 169  गांवों का चयन किया गया था ,जिसमें से 115 गांवों का विद्युतीकरण ही किया जा सका था।
विज्ञापन


आज भी 54 गांव ऐसे हैं जिनमें कहीं बिजली के पोल लगे हैं तो तार नहीं बिछाया जा सका है। किसी गांव में पोल ही नहीं गड़ पाया है। क्षेत्र के दुबारी गांव सभा के पब्बर का पुरा जिसमें लगभग सौ घर हैं आज तक बिजली की बात तो दूर पोल तक नहीं लगाए जा सके हैं। इसी तरह तीन दर्जन से अधिक सुंदर के पुरवे और विशुन के पुरवे में बिजली नहीं पहुंच पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनमन का पुरा, हरिजन बस्ती में एक दर्जन परिवार ढिबरी के तले जीता है। यही हाल टमठा के हाता में दो दर्जन परिवार, अंबेडकर पुरवे में तीन दर्जन परिवार, दुबारी चौहान नई बस्ती में बीस परिवार, मनपरवा गांव के डेढ़ दर्जन राजभर बस्ती के लोगों को भी आज तक बिजली मुहैया नहीं हो सकी है। इनकी दिवाली एक बार फिर बिजली की रौशनी में नहीं बल्कि ढिबरी के नीचे ही मनाने को मजबूर होंगे। इसी तरह अभी धर्मपुर दीयारा के कई गांवों में बिजली के पोल लगा दिए गए हैं लेकिन अभी बिजली सप्लाई नहीं दी जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed