{"_id":"5ab1460f4f1c1baf758b67ef","slug":"51521567247-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के तीसरे दिन हुई मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के तीसरे दिन हुई मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की आराधना
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। वासंतिक नवरात्रि के तीसरे दिन मंगलवार को दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की आराधना की गई। मां दुर्गा की पूजा के लिए प्रमुख मंदिरों में हजारों भक्तों ने हाजिरी लगाई। तड़के से शुरू हुआ पूजन-अर्चन का कार्यक्रम अनवरत देर शाम तक चलता रहा। वहीं घर पर भी नौ दिनों तक अनुष्ठान व व्रत रखने वाले भक्तों ने विधि विधान से पूजन-अर्चन किया। मंदिर परिसर माता दी के जयकारे से गुंजायमान होता रहा।
नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को नगर के शीतला माता धाम, आजमगढ़ मोड़ स्थित मां सिद्धेश्वरी मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का पूजन अर्चन करने के लिए भोर से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही। कड़ी धूप होने के बाद भी मां का दर्शन पूजन करने के लिए लोग डटे रहे। लाइन में खड़े भक्त प्रतीक्षा करने के बाद जब मां के समीप पूजन-अर्चन करने पहुंचे तो वे अपने को धन्य समझ रहेे थे। वहीं लाइन में खड़े लोग मां का जयकारा लगा रहे थे। हलधरपुर संवाददाता के अनुसार नवरात्र के तीसरे दिन क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की आराधना की गई। रानीपुर संवाददाता के अनुसार नवरात्र के तीसरे दिन क्षेत्र के सिरियापुर स्थित देइया माई का मंदिर पर मां का पूजन अर्चन करने के लिए तड़के से ही श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। मां के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजता रहा। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार नवरात्र के तीसरे दिन स्थानीय बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, आशादेवी पूर्णा मंदिर, मुस्तफाबाद सहित क्षेत्र के तमाम मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने पूजन किया। श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण गूंजता रहा।