{"_id":"5a2c259c4f1c1b8e698c0c94","slug":"51512842652-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरी -सोरी बच्चे की लोगे जान ... पर खूब बजी ताली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोरी -सोरी बच्चे की लोगे जान ... पर खूब बजी ताली
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर के चंद्रा पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुतियों पर देर तक ताली बजती रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश राजेंद्र कुमार रहे। संस्था के अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर कर स्वागत किया।कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे - मुन्ने बच्चों ने देखो नशे में सारा जहां है पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। आवो मेरे संग बोलो पर तो छोटे-छोटे बच्चों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में सोरी -सोरी बच्चे की लोगे जान एवं मराठी नृत्य ने लोगों को अपनी प्रस्तुति से आश्चर्यचकित कर दिया। इसके पश्चात कार्यक्रम में आए विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका चेयरमैन मोहम्मद तैयब पालकी ने कहा कि बच्चों में सास्कृतिक कार्यक्रमों के प्रति रूचि बढ़ाना अध्यापक एवं अभिभावक दोनों का कर्तव्य है। अध्यापक एक कुम्हार की तरह होता है जो बच्चे के अंदर आदर्श गुणों का आत्मसात करते हुए अपने गुरूजनों का सम्मान करना चाहिए। विद्यालय के संस्थापक पूर्व एमएलसी. एडवोकेट दयाराम पाल ने बच्चों को अपना आर्शीवाद देते हुए कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा किया। विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट विजय बहादुर पाल ने कहा कि विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों के अन्दर छिपी प्रतिभा का विकास होता है। विद्यालय की निर्देशिका डॉ. सुनीता पाल ने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों एवं शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है।कार्यक्रम के समापन के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य केसी. पीटर ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों का मनोबल एवं उनकी क्रियात्मक शक्ति, अभिव्यक्ति का विकास होता है। विद्यालय की उप प्रधानाचार्य शसविजा पीटर ने स्कूल की वार्षिक समीक्षा प्रस्तुत की। इस इस अवसर पर इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार एडीजे, मोहम्मद गजाली एडीजेएफटीसी , वीरनाइक सिंह एडीजे, आदिल अफ्ताफ, एडीजेएफटीसी विद्यालय के कोआर्डिनेटर कंचन सिंह, श्रीनिवास पांडा, अमीरचंद, रामजी यादव, रोबिन जोर्ज , सूजी आदि शामिल रहे। संचालन अंजना के. पीटर व अमन सिंह ने किया।
विज्ञापन