{"_id":"5a21a8964f1c1b156b8b9b48","slug":"51512155286-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"42वें दिन जारी रही अनिश्चितकालीन हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42वें दिन जारी रही अनिश्चितकालीन हड़ताल
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में नगर के भीटी स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में चल रहा काम बंद कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल 42वें दिन जारी रहा।
इस मौके पर जिला मंत्री बीना राय ने कहा कि जब तक मांगें मान नहीं ली जाती तब तक काम बंद कलमबंद अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। हम लोगों की सभी मांग जायज हैं। हम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कम मानदेय पर कार्य कर रहे थे लेकिन अब महंगाई बढ़ चुकी है तो हम कम दाम पर कैसे काम कर सकते हैं। सम्मानजनक मानदेय मिलना चाहिए जिससे कि हम अपने परिवार को भरपेट भोजन और शिक्षा दिला सकें। इस अवसर पर संगीता सैनी, अंजुम परवीन, सुनीता राजभर, चंदा, निकहत परवीन, अंजुम आरा, अफरोज, शाहिना, शबाना, इशरत जहां, पुष्प लता सिंह, रंजना सिंह, सत्यभामा उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। उधर मुहम्मदाबाद गोहाना, रानीपुर, कोपागंज, दोहरीघाट, मधुबन, बड़रांव, परदहां सहित सभी ब्लॉकों पर भी बंद कलमबंद अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहा।