फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में डग्गामार वाहनों की भरमार

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में डग्गामार वाहनों की भरमार

Thu, 23 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में डग्गामार वाहनों की भरमार
मऊ। जिले में यातायात माह मनाया जा रहा है। बावजूद इसके जाम के झाम से लोगों को मुक्ति नहीं मिल पा रही है। शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र सड़कों पर डग्गामार वाहन यातायात व्यवस्था के लिए चुनौती बने हुए हैं। आटो रिक्शा से लेकर जीप एवं सवारी ढोने वाली गाड़ियां अपने मानक के कई गुना सवारियां लेकर चल ही रही हैं। शहर में या भींड़-भाड़ वाले स्थानों पर यातायात व्यवस्था में बाधक भी बनी हुई हैं।
विज्ञापन

नगर में सबसे में अधिक आटो रिक्शा सड़कों पर इन दिनों चल रहे हैं। हालांकि इन्हें महज तीन से चार सवारियां ही बैठाने का मानक है लेकिन इन वाहनों से ठूंसकर यात्री भरे जाते हैं और तो और इन वाहनों पर सवारियों के बैठने की जगह ना होने पर यात्री इसके पीछे खड़े भी होकर आ जा रहे हैं। शहर में पुलिस प्रशासन की डर से भले ही आटो रिक्शा, जीप या सवारी ढोने वाले संचालक यात्रियों को बिना खड़े लेकर चलते हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में जाने के बाद वह अत्यधिक सवारियों को भर लेते हैं।
विज्ञापन

हालांकि इन क्षेत्रों में वाहनों की कमी चलते यात्री भी अपनी यात्रा पूरी करने के लिए विवश होकर उस पर बैठते हैं। यातायात माह चलने के बावजूद इनमें कोई कमी नहीं दिख रही है। यातायात माह के दौरान पुलिस आए दिन कुछ वाहनों का चालान कर या उन्हें सीज कर अपनी औपचारिकताएं निभा दे रही है लेकिन वाहई बिना मानकों के चलने वाले आटो रिक्शा, जीप, मैजिक या डग्गामार वाहन यातायात में बाधक बने हुए हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह का कहना है कि यातायात माह के मनाए जाने के पीछे लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने साथ ही उन्हें जागरुक करना है। यातायात नियमों के पालन के लिए सभी को जागरुक होना होगा तभी मार्ग दुर्घटनाओं में कमी आएगी। बताया कि अवैध वाहनों के विरुद्ध समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed