फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   5 farmers' indefinite hunger strike, forelane construction will stop

5 से किसानों का बेमियादी अनशन, रोकेंगे फोरलेन निर्माण

Sat, 02 Jan 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
5 farmers' indefinite hunger strike, forelane construction will stop
कोपागंज। सैकड़ों किसान एनएचआई के विरुद्ध 5 जनवरी से बेमियादी अनशन कर फोरलेन निर्माण का काम बंद कराएंगे। उनका ग्राम सभा रेवरीडीह में फोरलेन के निर्माण में जमीन का मुआवजा नहीं मिलने और अधिगृहीत जमीन से अधिक जमीन लेने का आरोप है।
विज्ञापन

किसानों ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और राजस्व अधिकारियों को पत्र लिखकर चेतावनी दिया है कि एनएचआई के अधिकारी किसानों की जमीन का मुआवजा बिना दिए जबरदस्ती फोरलेन का निर्माण करवा रहे हैं। क्षेत्र के रेवरीडीह और भदसा मानोपुर के किसानों दिनेश राय, आत्मा राय, नरेंद्र राय, देवेंद्र कुमार राय, जितेंद्र राय, आलोक त्रिपाठी, लल्लन, सुशील, रमाशंकर कंचन बाल राय, अवधेश राय, ओमप्रकाश, संतोष, ईश्वर चंद, बृजेश चौरसिया सहित सैकड़ों किसानों की चार हेक्टेयर जमीन है। जिसे फोरलेन के लिए एनएचआई द्वारा 3 वर्ष पूर्व अधिगृहीत कर लिया गया। किसानों का कहना है कि उस जमीन का एनएचआई पर लगभग 45 करोड़ से अधिक का भुगतान करना बाकी है। तीन वर्ष बीतने के बाद भी किसानों का भुगतान नहीं हुआ। किसानों की शिकायत है कि एन एचआई द्वारा अधिगृहीत जमीन से अधिक जमीन जबरदस्ती कब्जा कर कार्य कराया जा रहा है। किसानों ने जिलाधिकारी अमित बंसल, पुलिस अधीक्षक सुशील घुले और मुख्य राजस्व अधिकारी को पत्र लिखकर चेतावनी दिया है कि किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिला तो क्षेत्र के किसान आगामी 5 जनवरी को रेवरीडीह में अनिश्चितकालीन अनशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed