{"_id":"6a0cac79f985e24318029535","slug":"48-days-into-the-academic-session-20272-new-children-have-been-enrolled-mau-news-c-295-1-svns1028-145729-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: शिक्षा सत्र के 48 दिन बीते, 20272 नए बच्चों का हुआ नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: शिक्षा सत्र के 48 दिन बीते, 20272 नए बच्चों का हुआ नामांकन
विज्ञापन
शासन की ओर से जिले के परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन कराने पर पूरा जोर दिया जा रहा है, लेकिन कई ब्लॉक क्षेत्रों में नामांकन की रफ्तार तेज होती नजर नहीं आ रही है।
शिक्षा सत्र शुरू होने के 48 दिन बाद जिले के परिषदीय विद्यालयों में 20272 नए बच्चों का नामांकन किया गया है। जिले के 1208 परिषदीय विद्यालयों में लगभग 1.30 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं।
शासन की ओर से विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने के लिए मिड-डे मील, नि:शुल्क यूनिफॉर्म, जूते, मोजे सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विभाग की ओर से विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान के तहत चल रहे विशेष अभियान का एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक का पहला चरण पूरा हो चुका है।
नगर सहित प्रत्येक ब्लॉक क्षेत्र के विद्यालयों में बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने के लिए शिक्षक डोर-टू-डोर पहुंचकर अभिभावकों को जागरूक कर रहे हैं, लेकिन मऊ नगर क्षेत्र, बड़रांव, रतनपुरा, दोहरीघाट, घोसी और परदहां सहित छह ब्लॉक क्षेत्रों में नामांकन की रफ्तार अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रही है।
वर्तमान वर्ष में नए बच्चों के दाखिले के आंकड़ों पर नजर डालें तो रानीपुर ब्लॉक में 3341, मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक में 2581 और परदहां ब्लॉक में 1478 नए बच्चों का नामांकन किया गया है।
इसी तरह कोपागंज ब्लॉक में 2889, घोसी ब्लॉक में 1632 और दोहरीघाट ब्लॉक में 1658 नए बच्चों का नामांकन हुआ है। इसी प्रकार फतेहपुर मंडाव ब्लॉक में 2159, रतनपुरा ब्लॉक में 1907, बड़रांव ब्लॉक में 1678 तथा मऊनाथभंजन में 949 नए बच्चों का नामांकन किया गया है।
इस संबंध में जिला समन्वयक समग्र शिक्षा आलोक कुमार सिंह ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन कराने के लिए प्रयास जारी हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।