फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   42 nomination papers for six posts at DCSK PG College mau

डीसीएसके पीजी कॉलेज में छह पदों के लिए बिके 42 नामांकन पत्र

Thu, 25 Oct 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Thu, 25 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
42 nomination papers for six posts at DCSK PG College mau
डीसीएसके पीजी कालेज के गेट पर छात्रसंघ चुनाव में पर्चा बिक्री के दौरान पर्चा खरीदते छात्रनेता। - फोटो : अमर उजाला
 नगर स्थित डीसीएसके पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ चुनावी हलचल तेज हो गई। गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। छह पदों के लिए 42 नामांकन पत्र बिके। 4117 मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशी तथा समर्थक प्रचार में जुट गए हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्वाह्न 11 बजे से प्राक्टर कार्यालय से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। अपराह्न दो बजे तक अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, महामंत्री के लिए छह, पुस्तकालय मंत्री के लिए 12, कला संकाय के लिए 11, विज्ञान संकाय के लिए तीन सहित 42 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी छात्रसंघ डॉ. बाबूलाल ने बताया कि छह पदों के लिए 42 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नामांकन 27 अक्तूबर को इतिहास विभाग में होगा। कालेज में 4117 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। प्रत्याशी तथा समर्थक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए दिन रात एक कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र संघ चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तरफ से  एक प्लाटून पीएसी, तीन थानाध्यक्ष, छह दारोगा, 20 कांस्टेबिल, एक क्यूआरटी तैनाती की गई है।  सीओ राजकुमार ने बताया कि एक प्लाटून पीएसी चुनाव होने तक कैंप करेगी। इसके अलावा  सादे वेष में एलआईयू के जवान तथा महिला पुलिस छात्रों की गतिविधि पर नजर रखेंगे। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed