फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   उड़नदस्ते ने कार से दो लाख की नकदी पकड़ी

उड़नदस्ते ने कार से दो लाख की नकदी पकड़ी

Sun, 28 Apr 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
उड़नदस्ते ने कार से दो लाख की नकदी पकड़ी
लोकसभा चुनाव के लिए गठित उड़नदस्ते ने शनिवार की शाम को दोहरीघाट थाना क्षेत्र के दोहरीघाट पुलिस बूथ के पास एक कार से दो लाख रूपये से ज्यादा की नकदी बरामद की है। कार सवार द्वारा रूपये के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके चलते बरामद नकदी को जब्त कर उसे ट्रेजरी में जमा करा दिया गया है। उड़नदस्ता के प्रभारी डॉ. रामश्याम, आनंद गुप्ता, एसआई श्याम यादव आदि ने शनिवार को दोहरीघाट पुलिस बूथ के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसीबीच गोरखपुर से मऊ की तरफ जा रही एक कार को रोककर उसकी तलाशी लेने पर उसमें से करीब 2 लाख 2 हजार 340 रूपये की नकदी बरामद हुई। उड़नदस्ता के प्रभारी ने बताया कि कार से बरामद नकदी के संबंध में कार चालक राधेश्याम यादव पुत्र श्रीराम यादव ग्राम करावल जिला आजमगढ़ द्वारा पूछताछ में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर नकदी को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed