{"_id":"5c72ccb4bdec220bb35c41d9","slug":"41551027380-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग बूथों पर रहा उत्साह का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग बूथों पर रहा उत्साह का माहौल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले में बनाए गए 1754 बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे। इस दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए लोग बूथों पर पहुंचे। इसके चलते विभिन्न पोलिंग बूथों पर उत्साह का माहौल रहा। इसमें अधिकांश युवा शामिल रहें। प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदेय स्थलों का दौरा कर जायजा लिया।
बताते चले जिले के चारों विधान सभाओं में कुल 1754 मतदेय स्थल मौजूद है। हर मतदान केंद्रों पर एक 1754 बीएलएओ को मतदाता सूची में नाम बढाने के लिए लगाया गया। आयोग के निर्देश पर दो दिवसीय मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला मुख्यालय स्थित डीसीएसके पीजी कालेज, डीएवी कालेज, सोनीधापा इंटर कालेज सहित समस्त मतदेय स्थल पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई थी। दूसरे दिन रविवार को मतदेय स्थलों पर युवा अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए पहुंचे। वहीं कई लोगों ने आपत्ति दर्ज कराया। डीसीएसके पीजी कालेज आए रविंद्र कुमार, सुखराम का कहना था कि मतदाता सूची मेें नाम दर्ज कराने के लिए काफी दिनों से इंतजार कर रहा था। मौका मिलने पर बहुत अच्छा लगा। सभी बूथों पर उत्साह का माहौल रहा। सहायक निर्वाचन अधिकारी डीपी पाल ने बताया कि कितने मतदाताओं का फार्म भरा गया, इसकी सूचना एकत्र की जा रही है।