{"_id":"5c1bd906bdec2256ee32344a","slug":"41545328902-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं के बकाया का भुगतान न होने से हलाकान हैं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं के बकाया का भुगतान न होने से हलाकान हैं किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी।घोसी तहसील क्षेत्र के पकड़ी खुर्द स्थित आदित्य गेहूं क्रय केंद्र द्वारा लगभग दस माह पूर्व स्थानीय किसानों से गेहूं क्रय करने के बाद मात्र सादे कागज पर बिल बनाकर देने के बाद आज तक गेहूं का क्रय मूल्य के बकाया भुगतान न होने से किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। किसानों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कार्यवाई के लिए नामजद तहरीर देते हुए रसीद की प्रति भी सौंपा है।
घोसी तहसील क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग निवासी एवं किसान अमीर सिंह पुत्र रामनैन सिंह ने विभागीयअधिकारियों को लिखित तहरीर सौंप कर आरोप लगाया है कि पकड़ी खुर्द स्थित आदित्य गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारी ने मई माह में मेरा 38 कुंतल गेहूं का दस हजार रुपये, देवेश राय पुत्र राजदेव राय का 17हजार रुपये, पतिराम यादव का 12 हजार रुपये, नागेंद्र सिंह का दस हजार रुपये, जगरन्नाथ सिंह का 13 हजार रुपये, सुबाष सिंह का दस हजार रुपये, रामनमूना का 13 हजार रुपये बकाया है। जिसको लेकर आए दिन बकाएदार अपने बाकी पैसे के लिए केंद्र प्रभारी का चक्कर लगाते-लगाते थक गए। मगर केंद्र प्रभारी ने न तो पैसा ही दिया और नहीं गेहूं ही वापस किया।यही नहीं उसने सादे कागज पर हाथ से लिखा रसीद दे दिया।कुछ धन तो दे दिया परंतु सभी के बाकी धन के लिए परेशान कर रहा है।
पीड़ित किसानों ने संपूर्ण समाधान दिवस में गुहार लगाया, परंतु वहां भी निराशा ही हाथ लगी। अंत में किसानों ने सक्षम अधिकारियों को लिखित तहरीर सौंपकर केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाई करते हुए बकाये पैसे की भुगतान का मांग किया है। जिस पर सक्षम अधिकारियों ने केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कार्यवाई करते हुए बकायेदारों के पैसे का भुगतान करने का निर्देश दिया।