फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   परीक्षार्थियों की संख्या घटने के बाद भी बढ़ गए छह परीक्षा केंद्र

परीक्षार्थियों की संख्या घटने के बाद भी बढ़ गए छह परीक्षा केंद्र

Fri, 09 Nov 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
परीक्षार्थियों की संख्या घटने के बाद भी बढ़ गए छह परीक्षा केंद्र
मऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा 2019 को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करने के बाद विभागीय प्रक्रिया तेज हो गई है। वहीं तमाम परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकार्डर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया जा सका है। बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष पंजीकृत 106685 परीक्षार्थियों के लिए 151 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष 13891 परीक्षार्थियों के घटने के बाद भी छह परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है। यही नहीं बेहतर साख वाले परीक्षा केंद्रों को काटकर कई परीक्षा केंद्र मानक को ताक पर रखकर बना दिए गए हैं।
विज्ञापन

अभी तक सभी परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकार्डर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया जा सका है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष पंजीकृत 106685 परीक्षार्थियों के लिए 151 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जबकि वर्ष 2018 बोर्ड परीक्षा में 120576 परीक्षार्थियों के लिए 145 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बोर्ड की तरफ से परीक्षा केंद्र सड़क के समीप ही मानक के अनुरूप निर्धारित किया जाना था। लेकिन बेहतर साख वाले कई परीक्षा केंद्रों को काटकर सुदूर ग्रामीण इलाकों के स्कूलों को परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। नाम न छापने की शर्त पर शिक्षक नेताओं का कहना था कि संख्या में 13891 परीक्षार्थियों की संख्या घटने के बाद परीक्षा केंद्र कम होने के बजाय अधिक बना दिए गए हैं। नकलमाफियाओं तथा बोर्ड के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते हुआ है। इस दौरान डीआईओएस डॉ. केसी भारती का कहना था कि बोर्ड परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई है। परीक्षा केंद्रों के संबंध में शिकायतों के मामले में आपत्तियां मांगी गई है। प्राप्त आपत्तियों को जिला परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed